header ads

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, मौके पर ही 4 की मौत, 4 गंभीर घायल, कार में दो परिवार के आठ लोग सवार थे

भरूच जिले के नेत्रंग गांव के पास बुधवार की देर रात एक स्कॉर्पियो कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। इसमें 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को भरूच के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। भरूच पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झरणावाडी गांव के गणेशभाई वसावा और सूरत के सतीषभाई का परिवार स्कॉर्पियो कार से भरूच से करणावाडी जा रहा था। कार में दोनों परिवारों के आठ सदस्य सवार थे।

कार गणेशभाई चला रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रहा और कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। कार की स्पीड तेज होने के चलते पेड़ से टकराते ही पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
High speed Scorpio collided with tree, 4 died on the spot, 4 seriously injured, two family members were in the car.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget