header ads

55 साल से सिर्फ नाम का गांधी चौक बापू की प्रतिमा नहीं हो सकी स्थापित

किसी भी चौराहे पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने के बाद उनका नामकरण उन्हीं के नाम से किया जाता है, लेकिन शहर के छीपाबड़ में गांधी चौक के नाम से प्रचलित स्थान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित नहीं कर सके।
छीपाबड़ के वार्ड क्रमांक-13 में वर्षों से गांधी चौक के नाम से पहचान स्थापित करने वाले इस स्थान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने में किसी ने रूचि नहीं दिखाई, जबकि नगर परिषद के रिकार्ड में इस सार्वजनिक जगह को गांधी चौक का नाम ही दिया गया है। यह चौक 1965 से विकसित है। छीपाबड़ को ग्राम पंचायत का दर्जा रहने के दौरान इस चौक पर तत्कालीन सरपंच मूलचंद मूंदड़ा ने एक ओटले का निर्माण कराया। इसके बाद करीब 20 साल पहले तत्कालीन नगर पंचायत ने इस चौक पर मंच का निर्माण कराया। इससे गांधी चौक का स्वरूप बदल गया, लेकिन राष्ट्रपिता की प्रतिमा स्थापित अभी तक नहीं हो सकी। इस मामले में खिरकिया नगर परिषद सीएमओ एआर सांवरे ने कहा छीपाबड़ गांधी चौक पर राष्ट्रीय पर्वों पर नगर परिषद द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाता है। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने नगर परिषद ने अभी तक कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget