दुर्लभ पटेल आत्महत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। गुरुवार को उधना पुलिस थाने के कांस्टेबल विजय शिंदे और मुकेश कुलकर्णी की रिमांड पूरी होने के बाद मांडवी कोर्ट में पेश किया गया। क्राइम ब्रांच ने अधिक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों की और 7 दिन की रिमांड की मांग की। हालांकि कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की रिमांड की मांग खारिज कर दी और दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में लाजपोर जेल भेज दिया।
इस मामले में तीन आरोपी बिल्डर किशोर कोसिया, कनैयालाल नरौला और हेतल देसाई अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इस केस में आरोपी रांदेर पीआई लक्ष्मण बोडाना, रांदेर थाने के कैशियर अजय बोपाला और रांदेर थाने के राइटर किरण सिंह परमार अभी भी रिमांड पर हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों ने फाॅर्म हाउस से कैमरे का डीवीआर निकालकर अजय बोपाला के घर के शो-केस में छिपा दिया था
भेसाण रोड पर मालगामा में भाजपा के कार्यकर्ता अजीत पटेल के आलीशान फाॅर्म हाउस में होम क्वारेंटाइन के लिए ठहरे पीआई बोडाना ने दुर्लभ पटेल की दोनों संतानों को धमकी दी थी। फार्म हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जांच का दायरा फॉर्म हाउस तक पहुंचने की आशंका होने पर कुछ दिन पहले ही उन्होंने कैशियर अजय बोपाला को फाॅर्म हाउस में भेजकर डीवीआर निकलवा लिया था।
उसके बाद अजय ने यह डीवीआर अपने घर के शो-केस में छिपा दिया था। डीवीआर एसआईटी ने बोपाला के घर से बरामद किया है। डीवीआर का डेटा डिलीट किया गया है या नहीं इसकी जांच के लिए एफएसएल में भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment