header ads

गांव से सात किलोमीटर की दूरी तय कर फूफ पढ़ने आने वाले बच्चों ने जीती जैव विविधता क्विज, शहर के बच्चों को दूसरा और तीसरा स्थान

ग्रामीण अंचल के बच्चों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए वन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जैव विविधता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता में फूफ के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के तीन छात्रों की टीम ने पहला स्थान पाया है। इनमें दो छात्र ऐसे हैं जो न केवल भाई हैं बल्कि अपने गांव रानीपुरा से लगभग सात किलोमीटर की दूरी तय कर फूफ में पढ़ने आते हैं। विजेता टीम 24 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागदारी करेगी।

यहां बता दें 5 अक्टूबर को ऑनलाइन आयोजित जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में जिले के शासकीय- अशासकीय 86 स्कूलों की तीन- तीन छात्रों की टीम ने भागीदारी की। सबसे लिखित परीक्षा हुई इसमें अंकों के आधार पर सात टीमों का चयन किया गया। इनमें भिंड के आईपीएस एकेडमी, शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक एक, स्कॉलर पब्लिक स्कूल, सिटी सेंट्रल स्कूल, लहार के शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल, गोरमी के शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल व फूफ के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल की टीमें पहले से सातवें नंबर पर रहीं।

ऑडियो- वीडियो राउंड में बदल गई क्विज की स्थिति
क्विज के दौरान जब इन सात टीमों के बीच ऑडियाे- वीडियो राउंड शुरू हुआ तो स्थिति उलट गई। फूफ की टीम सर्वाधिक 90 अंक लाकर पहले स्थान पर आ गई। जबकि आईपीएस एकेडमी दूसरे और स्कॉलर पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में यह पहला अवसर है जब किसी शासकीय स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

राज्य स्तरीय क्विज में शामिल हाेंगे विजेता
फूफ टीम के छात्र सत्यम भदौरिया व राज किशोर भाई हैं और गरीब किसान परिवार से हैं। जबकि ऋषभ जैन फूफ का रहने वाला है। जिले में दूसरे स्थान पर रही आईपीएस एकेडमी की टीम में संस्कार शर्मा, अजय पाराशर एवं भारत सिंह शामिल रहे। तीसरे स्थान पर रही स्कॉलर पब्लिक स्कूल की टीम में अनामिका भदौरिया, शिवम शाक्य व अंजलि राजावत शामिल रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्विज में प्रथम स्थान पर आई टीम।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget