मानसून का सीजन शुरू होते ही राज्य सरकार के आदेश पर जिले में चलाई जा रही 75 रेत खदानों से 30 सितंबर तक के लिए रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था, जो 30 सितंबर को समाप्त हो गया। 1 अक्टूबर से खदानों पर फिर से वैध तरीके से उत्खनन और परिवहन एक बार फिर शुरू हो गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि अब रेत के दामों में गिरावट आ सकती है।
यहां बता दें कि मानसून के चलते शासन ने 15 जून से 30 सितंबर तक रेत खदानों से उत्खनन बंद करा दिया था, जो मानसून खत्म होने के बाद शासन के आदेश पर 1 अक्टूबर से फिर से शुरू हो गया है। वहीं तीन महीने से बंद पड़ी रेत खदानों के शुरू होने से इन खदानों पर काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों को रोजगार मिला है।
वहीं रेत खदान संचालकों, परिवहनकर्ताओं और भवन निर्माणकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। क्योंकि अब वे नियमानुसार रॉयल्टी कर पर्याप्त मात्रा में रेत का परिवहन व भंडारण नियमानुसार कर सकेंगे। इससे बंद पड़े निर्माण कार्यों में गति आएगी। जिले में पावर मेक कंपनी द्वारा रेत खदानें शासन के आदेश पर चलाई जा रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment