header ads

नाजायज काम कर रहे हो, चोरी करवा रहे हो, वीडियोग्राफी है; गाड़ी तुरंत छूटनी चाहिए

रविवार को शहडाेल जाेन के एडीजी जी जनार्दन और जबलपुर के शमीम कबाड़ी के बीच बातचीत का ऑडियाे वायरल हुआ है। इसमें कबाड़ी उन्हें कह रहा है ‘आप नाजायज काम कर रहे हो, चोरी करवा रहे हो, मेरे पास लेनदेन की पूरी वीडियोग्राफी है। तुरंत गाड़ी नहीं छूटी तो मैं इसे सब जगह भेज दूंगा।

ऑडियो जुलाई का, रविवार को वायरल हुआ
कबाड़ी शमीम : साहब, हमारे और आपके संबंध ऐसे नहीं हैं कि आप हमारी गाड़ी पकड़ने लगें। नंबर एक का माल पकड़वा रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है।
एडीजी : उसमें जांच की गई है
कबाड़ी शमीम : हां ठीक है साहब, ऐसा न हो वी. मधुकुमार की तरह आपका भी काम हो जाए। मेरे पास पूरा वीडियो है, वीडियोग्राफी आपकी, लेनदेन की पूरी बात है। आप मेरी गाड़ी छुड़वाइए, ऐसा न हो आपका नुकसान हो जाए।
एडीजी : कागज दिखवा दो।
कबाड़ी शमीम : सबकुछ दिखवा दिया है। वह बोलता है आईजी का प्वाइंट है। मैं अभी सबको वॉट्सएप करूंगा। पुलिस डिपार्टमेेंट में ऊपर जाकर आपकी शिकायत करूंगा।
एडीजी : कोई इन्फार्मेशन आता है तो...
कबाड़ी शमीम : इन्फार्मेशन है तो यह सही थोड़ी है कि आप जायज माल पकड़ेंगे। आप नाजायज काम कर रहे हो, चोरी करवा रहे हो, पीतल तांबा चोरी करवा रहे हो। मेरा नंबर एक का माल है, आपका नुकसान हो जाएगा।

शमीम का जुलाई में फोन आया था

जी जनार्दन, एडीजी , शहडाेल

जुलाई में नौरोजाबाद पुलिस ने जबलपुर के कबाड़ी शमीम की गाड़ी रोकी थी। उसके बाद उसका फोन आया था। शमीम कबाड़े की गाड़ी लेकर जा रहा था, उसके पास आरटीओ की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने उसका 10 हजार रुपए का चालान बनाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget