कसरावद क्षेत्र के गुजारी में दो माह पहले नाबालिग का अपहरण हुआ है। परिजनों ने पिछले दिनों एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार को शिकायत की है। इसमें गांव के ही कुछ लोगों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया ढाई माह पहले गांव का अजय पिता दिनेश अटोदे मेरी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस को शिकायत की। 14 अगस्त 2020 को मेनगांव पुलिस ने बेटी को आरोपी के कब्जे से छुड़ाकर मेरे सुपुर्द किया था। 23 अगस्त अजय का दोस्त नरेंद्र, कुंदन, श्याम मेरे घर से बेटी का अपहरण कर ले गए। अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। अजय व उसके परिवार वाले मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment