header ads

गांव के बुजुर्गों ने संवारा मोक्षधाम, 400 घरों से 3 लाख रुपए जुटा तारबंदी कर गेट लगवाया, 200 पौधे लगाए

नेछवा के जूलियासर के बुजुर्गों ने गांव के मोक्षधाम का कायाकल्प कर दिया है। हर घर से पैसे एकत्रित कर ग्राम पंचायत के माध्यम से गुरु गोलवलकर योजना में 1.51 लाख रुपए जमा करवा दिए। राज्य सरकार की ओर से इस योजना में बजट जारी नहीं हुआ। इस पर फिर से बुजुर्गों ने गांव के करीब 400 घरों में से रुपए एकत्रित किए। करीब तीन लाख रुपए एकत्रित हुए। जिससे मोक्षधाम के गेट और चारों ओर सात-सात फीट की तारबंदी व जाल लगा दिया। मोक्षधाम के मुख्य द्वार पर नाम पटि्टका लगवा दी।

इसके साथ ही सरपंच के सहयोग से करीब 200 पौधे लगा दिए। इस कार्य में गांव के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामावतार पारीक,सरपंच मदनसिंह, ग्राम सेवक, समंदरसिंह शेखावत, सेवाराम प्रजापत, नोपसिंह, दुर्गाराम, जांगिड़, गणेशसिंह शेखावत, महावीरसिंह, युवा टीम के विष्णु पुरोहित ने सहयोग दिया। ग्राम पंचायत के मनरेगा कार्यक्रम व सरपंच मदनसिंह के सहयोग से समतलीकरण व पौधरोपणकर के मोक्षधाम को नया रूप दिया गया। मोक्षधाम में पानी के लिए ट्यूबवैल लगी हुई है।
बुजुर्गों ने चारों ओर गंदगी देखकर लिया था फैसला

सरपंच मदनसिंह व सेवानिवृत उपनिरीक्षक रामावतार पारीक ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने गए ग्रामीणों को मोक्षधाम में बैठने को जगह नहीं मिली। जगह-जगह गंदगी पड़ी थी। इस पर गांव के बुजुर्गों ने इसे स्थिति से निजात दिलाने की ठानी। गांव के सभी प्रमुख लोगों से इस बारे में बातचीत की। इसके बाद पैसा एकत्रित किया। अब गांव के युवा व बुजुर्ग हर सप्ताह इसकी देखभाल भी कर रहे हैं। तारबंदी व गेट लागाने से आवारापशुओं की आवाजाही पर भी रोक लगी है। इसमें लगाए लगे पेड़ पौधों से वातावरण स्वच्छ हो रहा है।

हर सप्ताह ग्रामीण करते हैं देखभाल
मोक्षधाम के चारों ओर चारदीवारी करवाने के लिए गुरु गोलवलकर योजना में 2018 में इन्हीं बुजुर्गों ने हर घर से पैसा एकत्रित कर 1.51 लाख रुपए जमा करवाए थे। लेकिन बीच में चुनाव आ गए थे। उसके बाद इस योजना में राज्य सरकार से पैसा पास नहीं हुआ। इसके चलते इन बुजुर्गों ने फिर से ग्रामीणों से घर वाइज करीब 3 लाख रुपए एकत्रित किए। इस पैसे से मोक्षधाम में लोहे के एंगल लगाकर तार व जालबंदी की। मुख्य द्वार तैयार करवाया। इसके बाद सरपंच मदनसिंह के सहयोग से मनरेगा में जमीन समतल करवाई ओर करीब 200 पौधे लगाए। हर सप्ताह गांव के लोग पेड़-पौधों में पानी देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Village elders raised Rs 3 lakh from Moksha Dham, 400 houses, erected gates, planted 200 saplings


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget