header ads

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी ने युवती की हत्या की

सांगानेर सदर इलाके में डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने रविवार रात को सरिए से वार करके युवती की हत्या कर दी और फरार हो गया। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सांगानेर सदर थाना पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

युवती की शिनाख्त सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित धोली निवासी 28 वर्षीय संगीता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया, जहां से कोविड जांच रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने नरसी मीणा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।


थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि नरसी करीब डेढ़ साल से युवती के साथ सांगानेर सदर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रविवार को शाम को लोगों ने नरसी को मकान के आस-पास घूमते हुए ही देखा गया था। लेकिन सुबह वह मौके पर नही मिला था।

सुबह करीब 8 बजे मकान मालिक ने हत्या की सूचना दी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि नरसी मीणा लालसोट स्थित रूपपुरा का रहने वाला है। नरसी को पकड़ने के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। युवती के सिर, हाथ व पैरों पर सरिया-नुमा चोट के निशान मिले है। नरसी के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lover in live in relationship murdered the girl


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget