जयपुर राजपरिवार की सदस्य और राजसमंद सांसद दीया कुमारी द्वारा हिमाचल प्रदेश की संपत्ति को ट्रस्ट का दान करने के संबंध में सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रविवार को राजपरिवार की तरफ से नारायण सिंह ने माणकचौक थाने में पोस्ट वायरल करने वाले हिमाचल प्रदेश के साशा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस संपत्ति काे दान करने की बात साेशल मीडिया पर कही गई है वह संपत्ति दीया कुमारी के नाम से है ही नहीं।
नारायण सिंह की ओर से दी गई रिपाेर्ट में बताया है कि साशा सिंह ने दस अक्टूबर काे फेसबुक अकाउंट पर दीया कुमारी की ओर से राजेन्द्र प्रकाश ट्रस्ट काे राॅयल पैलेस नाहन सिरमाैर के 12.5 शेयर काे चेरिटेबल एक्टिविटी के लिए गिफ्ट देने की बात पाेस्ट की।
जिसकाे लेकर दीया कुमारी के राजनीतिक, सामाजिक एवं साेशल मीडिया में लाेगाें में भ्रांतियां पैदा हाे गई। क्याें कि जिस संपत्ति काे लेकर साशा सिंह ने दान करने की बात लिखकर पाेस्ट की है वह संपत्ति दीया कुमारी के नाम से न हाेकर के पद्मनी देवी के नाम से हैं।
जिसके चलते दिया कुमारी का इस संपत्ति से काेई संबंध ही नहीं है। इसके बाद भी साशा सिंह ने दीया कुमारी काे बदनाम करने के साथ ही ब्लेकमेल कर संपत्ति एंठने के लिए फेसबुक के माध्यम से पाेस्ट वायरल की जा रही है। पोस्ट वायरल होने के बाद केस दर्ज कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment