पिपलौद थाना क्षेत्र के रामपुरी गांव में बुधवार रात सुमनबाई पति लखन तंवर (50) की उन्हीं के घर में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। मृतका के गले में चारों तरफ काला निशान बन गया। सुमन बाई जो साड़ी पहनी हुई थी उसी से आरोपी ने गला घोंटकर जान से मार दिया।
जानकारी मिलते ही रात 2 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार सुबह एफएसएल अधिकारी विकास मुजाल्दा व उपनिरीक्षक अनामिका राजपूत व पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। एफएसएल के मुताबिक मामला हत्या का है। मृतका जो साड़ी पहनी हुई थी उसी से आरोपी ने गला घोंटकर जान ली गई। मृतक के कान में सोने के टॉप्स, बालियां व गले में सोने के मोती का हार भी मिला है। जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी का मकसद सिर्फ हत्या करना था। उपनिरीक्षक अनामिका राजपूत मामला हत्या का है। हत्या क्यों और किसने की है इसकी जांच कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment