header ads

तेरापंथ युवक परिषद के दाे सदस्यों ने प्लाज्मा डोनेट किया

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, सूरत की ओर से बुधवार काे प्रातः 8 बजे स्मीमेर हॉस्पिटल में प्लाज्मा डोनेट किया गया। इसके अंतर्गत जय राठाेड़ और श्याम साध ने अपना प्लाज्मा दान किया। 10 अक्टूबर को रात्रि में एक इमरजेंसी आ गई थी, इसलिए अध्यक्ष मुकेश राठाेड़ के आह्वान किया, अल्प समय में 7 सदस्यों ने अपना प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताते हुए अपने रक्त का सैंपल दिया।

सभी के रिपोर्ट अच्छे आने से आवश्यकतानुसार उन्हें बुलाया गया, जिसके तहत साेमवार काे अध्यक्ष मुकेश राठाेड़ और कपिल मेहता और बुधवार काे दो सदस्यों ने अपना प्लाज्मा दान किया। तेयुप-सूरत अध्यक्ष मुकेश राठाेड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two members of Terapanth Youth Council donated plasma


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget