कहीं हवा के झोंके से लाइन फॉल्ट तो कहीं मेंटेनेंस के नाम पर घंटों सप्लाई बंद होने व बेवजह भी बार-बार लाइट गुल होने से जनता परेशान हो रही है। मेंटेनेंस के नाम पर सुबह चार-पाँच घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद करने से लोगों के कामकाज भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। सिविल लाइन, राइट टाउन, मदन महल, नेपियर टाउन, गोरखपुर, पचपेढ़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में तो आए दिन ट्रिपिंग की शिकायतें आ रही हैं। सुबह से दोपहर तक एक दो बार सप्लाई बंद होना आम बात हो गई है।
कभी इंसुलेटर बर्स्ट हो जाता है तो कभी डिओ निकलने की शिकायतें आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो इससे बदतर स्थिति है। यहाँ लोगों की पूरी रात लाइट के इंतजार में कटती है। शहरी क्षेत्र के इनके सुधार में ही इतना वक्त लग रहा है कि लोगों को बिना बिजली के रहने मजबूर होना पड़ रहा है।
बिल जमा कराने लाइन काटने की धमकी | ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पूरी बिजली मिल नहीं रही है। इसके अलावा बिल जमा कराने विद्युत कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में बिल जमा करने की अंतिम तारीख काफी दूर होने के बाद भी लाइन कर्मचारी बिल जमा कराने धमका रहे हैं। इस स्थिति में उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment