header ads

स्कूल मैदान में आवारा मवेशियों को जमावड़ा; शिकायत के बाद भी स्कूल मैदान से आवारा मवेशियों को नहीं हटाया

अमायन नगर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर आवारा मवेशियों का स्थाई ठौर बन गया है। स्थिति यह है कि मवेशी मैदान में घास चरने के साथ गंदगी फैला रहे हैं। जिससे स्कूल मैदान में 24 घंटे गोबर की बदबू आती रहती है। मवेशियों की धरपकड़ के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों से मांग की गई। उसके बाद भी मवेशियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों की ओर से कोई अभियान शुरू तक नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि स्कूल मैदान के सुरक्षा के लिए चारों तरफ बाउंड्रीवाल है। लेकिन मेन गेट खुला होने से मैदान में आवारा मवेशी घास चरने के लिए प्रवेश कर जाते हैं जो दिनभर टहलते रहते हैं। इससे मैदान में गंदगी का माहौल बना रहता है। जिससे यहां पर खेलने वाले छात्रों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के बारे में शिक्षकों ने जिम्मदारों को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इससे छात्रों की दिक्कतें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस मैदान पर अल सुबह लोग टहलने भी जाते हैं और शाम को स्थानीय बच्चे खेलने के लिए जाते हैं। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gathering of stray cattle in the school grounds; Stray cattle not removed from school grounds even after complaint


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget