header ads

अब प्वाॅइन्ट्स मैन की ड्यूटी 8 घंटे होगी...रेल यूनियन के प्रदर्शन के बाद पमरे प्रशासन ने सहमति जताई

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा मंगलवार को पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर दोपहर में प्रदर्शन के बाद महाप्रबंधक ने यूनियन की माँगों को स्वीकार करते हुए प्वाइन्ट्स मैन और स्टेशन मास्टरों की ड्यूटी को 12 घंटे से कम करते हुए 8 घंटे करने के आदेश जारी कर दिए। द्वार सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री काम. मुकेश गालव ने कहा कि कोरोना की महामारी को देखते हुए रेल प्रशासन को पहले ही ड्यूटी के घंटे 8 घंटे तक कर देने चाहिए थे। वहीं मंडल सचिव नवीन लिटोरिया और मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने इसे यूनियन की जीत बताया। उन्होंने जीडीसीई के सभी पदों को जल्द भरने, टाइप टेस्ट का रिजल्ट जारी करने आदि माँगों को भी जोर तरीके से उठाया।

मजदूर संघ का लंबा संघर्ष रंग लाया - वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने इसे संघ के लगातार संघर्ष की सफलता बताया है। श्री शर्मा ने बताया कि संघ के अध्यक्ष डाॅ. आरपी भटनागर ने पीएनएम बैठक-महाप्रबंधक से अनेक बार इस मुद््दे को उठाया था।

उक्त निर्णय के विरुद्ध संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से 15 और 30 सितंबर को पत्र लिखकर विस्तृत चर्चा की। जिस पर आज महाप्रबंधक के निर्देश पर रेल प्रशासन ने रेल मजदूर संघ के साथ उक्त मुद््दे पर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार के साथ अपर महाप्रबंधक शोभन चौधरी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एमआर गोयल व प्रमुख मुख्य वित्त सलाहकार कार्तिक चौहान ने बैठक की और यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
श्री शर्मा ने कहा कि प्वाइन्ट्स मैन व स्टेशन मास्टर कर्मचारियों के रोस्टर परिवर्तन का तुगलकी फरमान शीघ्र रद््द होगा।
पी-3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget