header ads

कोरोना के नए केस घटने से 117 सिटी बसें फिर चलाई गईं, 477 और चलाने की तैयारी

शहर में कोरोना के नए केसों के साथ एक्टिव केसों आने से मनपा ने सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बुधवार से 117 सिटी बसें और चलाने का निर्णय लिया है। सूरत में 15 रूट पर सिटी और बीआरटीएस की 264 बस दौड़ रही हैं।

उधना दरवाजा से सचिन जीआईडीसी, ओएनजीसी कॉलोनी से सरथाणा नेचर पार्क तक , पाल आरटीओ से कोसाड, सोमेश्वर जंक्शन से अमेजिया एम्यूजमेंट पार्क,, गजेरा सर्कल से डिंडोली वारी गृह, पाल आरटीओ से कामरेज टर्मिनल, रेलवे स्टेशन से उत्राण आरओबी, रेलवे स्टेशन से कडोदरा, कोसाड से खरवर नगर, जहांगीरपुरा कम्यूनिटी हॉल से पांडेसरा जीआईडीसी, कोसाड से सरथाणा नेचरपार्क, कामरेज टर्मिनल से सचिन रेलवे स्टेशन इन 12 रूट पर बीआरटीएस सहित 235 बसें चलाई जा रहीं है।

जबकि रेलवे स्टेशन से खजोदगाम, रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट और स्टेशन से वरियाव गाम तक 29 सिटी बस चलाई जा रही हैं। आगामी दिनों में बाकी रूटों पर चरणबद्ध तरीके से बस सेवा शुरू की जाएगी। मनपा द्वारा 45 रूटों पर कुल 575 सिटी और 12 बीआरटीएस रूट पर 166 बसें चलाई जाती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget