header ads

वलसाड-मुजफ्फरपुर ट्रेन अब उधना नहीं आएगी, रात को 11 बजे भेस्तान में रुकेगी

रेलवे 1 दिसंबर से नया जीरो बेस्ड टाइम टेबल लागू करने जा रहा है। पश्चिम रेलवे ने अब तक 30 से ज्यादा ट्रेनों की नई समय-सारिणी से परिचालन करने की सूची जारी की है। नई समय सारिण के अनुसार सूरत और उधना आने वाली कुछ ट्रेनों को भेस्तान में स्टॉपेज दिया गया है। इसमें उधना स्टेशन पर आने वाली 09051/52 वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक भी शामिल है।

यानी वलसाड-मुजफ्फरपुर ट्रेन जो पहले उधना स्टेशन पर आती थी वह अब भेस्तान से डायवर्ट होकर जलगांव की ओर चली जाएगी। वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ट्रेन है, यह पांच सितंबर को नए शेड्यूल के अनुसार भेस्तान में रुकेगी। पश्चिम रेलवे ने भेस्तान में स्टॉपेज की जानकारी चार महीने पहले देने की बजाय अब जारी की है। अभी तक यात्रियों को इसका कोई मैसेज नहीं भेजा गया है। उधना से वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

28 मार्च तक की बुकिंग उधना से हो चुकी है
वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस की उधना से चार महीने यानी 28 मार्च 2021 तक 16 ट्रिप की बुकिंग अभी से हाे गई है। प्रत्येक ट्रिप में एक हजार यात्रियों ने बुकिंग करवाई है। पांच दिसंबर से यह ट्रेन उधना स्टेशन पर नहीं आएगी। भेस्तान से बाइपास के जरिए होते हुए जलगांव रवाना हो जाएगी।

रेलवे द्वारा 5 दिसंबर को सफर करने वाले यात्रियों को अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अधिकांश यात्री एजेंट से टिकट बुक करवाते हैं। एजेंट यात्री की जगह अपना मोबाइल नंबर लिख देते हैं, इससे यात्रियों को ट्रेन के भेस्तान से रवाना होने की सही जानकारी नहीं मिल पाएगी।

व्यवस्था: यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज भेजेंगे
पश्चिम रेलवे ऑपरेटिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियाें का टिकट रद्द नहीं होगा। यात्रियों के मोबाइल पर स्टॉपेज की जानकारी दी जाएगी। टिकट बुक करवाते समय फॉर्म पर लिखे गए नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा। वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 दिसंबर को रात 10.20 मिनट पर रवाना होगी और 11.05 मिनट पर भेस्तान पहुंचेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 6.5 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 7 दिसंबर को मुजफ्फरपुर से रात 10.10 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन 12.15 बजे भेस्तान और 1.40 बजे वलसाड पहुंचेगी।

भेस्तान रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव
भेस्तान रेलवे स्टेशन पर इससे पहले बांद्रा-पटना सुपरफास्ट और बांद्रा-सहरसा हमसफर एक्सप्रेस को स्टॉपेज दिया गया है। ये ट्रेनें भी रात में ही भेस्तान स्टेशन पर पहुंचती हैं। भेस्तान रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई 14 कोच के बराबर ही है। इसके अलावा पूरे प्लेटफॉर्म पर बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से अंधेरे में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में परेशानी होती है। कोरोनाकाल से पहले यहां पैसेंजर ट्रेनें भी रुकती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रेन (फाइल फोटो)


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget