घर में कुछ बताए बिना दो घंटे तक बाहर गई बेटी ने पूछा कि दो घंटे तक कहां थी ताे गुस्से में आकर जहर पी लिया। युवती को इलाज के लिए पहले निजी फिर सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सचिन, पारडी कणदे में स्थित राज अभिषेक सिटी होम्स अपार्टमेंट में रहने वाले रमेश मोवलिया एम्ब्रॉयडरी का कारखाना चलाते हैं।
उनकी 19 वर्षीय बेटी धर्मिष्ठा अमरोली में बी-कॉम में पढ़ती और हॉस्टल में रहती थी। कोरोना में कॉलेज बंद होने से धर्मिष्ठा घर में ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। रविवार को धर्मिष्ठा किसी को कुछ बताए बिना बाहर चली गई। दो घंटे बाद वापस आई तो पिता ने पूछा कहां गई थी। धर्मिष्ठा ने कोई जवाब नहीं दिया और गुस्से में आकर जहर पी लिया। धर्मिष्ठा की सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
मानसिक तनाव में आकर दो लोगों ने की आत्महत्या
शहर में एक युवक और बुजुर्ग ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली है। सचिन जीआईडीसी रामेश्वर काॅलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय सूरज मुनिराम निषाद ने रविवार को रात में घर के पास स्थित ईश्वरमोरा मंदिर के पास झाड़ियों में फांसी लगा ली।
वह कुछ समय से मानसिक तनाव में था। वहीं, उधना, हरिनगर-3 में रहने वाले 70 वर्षीय सुखलाल पांडुरंग पाटिल ने 30 अक्टूबर को जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment