बेल्जियम में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने पर सोमवार से 13 दिसंबर तक लाॅकडाउन की घोषणा की गई है। इससे सूरत के डायमंड कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सूरत में 50 फीसदी रफ डायमंड बेल्जियम से ही आता है। दिवाली पर छुट्टी के दौरान जो व्यापारी मोटे हीरे लेने बेल्जियम जाने वाले थे वे अब नहीं जा पाएंगे।
पहले लॉकडाउन का सूरत में आने वाले रफ डायमंड्स और एक्सपोर्टेड पॉलिश डायमंड्स के स्टॉक पर बड़ा असर पड़ा था। रफ हीरों को भी 10 से 15 फीसदी के प्रीमियम पर बेचा गया। हालांकि दूसरे लॉकडाउन में बेल्जियम सरकार ने हीरे के व्यापार की अनुमति दी है।
लेकिन चिंताएं हैं कि स्टॉक प्लस-माइनस अनुपात से प्रभावित होगा। हीरा उद्योगपति और डीआईसीएफ के निलेश बोडकी ने कहा कि सरकार ने कुछ रियायतें दी हैं, लेकिन हीरा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
रफ हीरे मिला मुश्किल हो सकता है, पर पॉलिश का व्यापार प्रभावित नहीं
पॉलिश हीरे का अधिकांश व्यापार अमेरिका के पास है। बेल्जियम में लाॅकडाउन से रफ हीरे की खरीद प्रभावित हो सकती है। लोग हीरा खरीदने वहां नहीं जा पाएंगे। वहां पॉलिश हीरे का व्यापार सिर्फ 6 प्रतिशत है, इसलिए खास असर नहीं होगा।
दिनेश नवाडिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जीजेईपीसी
रफ हीरे की कमी से पॉलिश की दरें बढ़ती हैं
लॉकडाउन के बाद एक महीने के लिए सूरत के हीरा बाजार में रफ हीरे नहीं खरीदने का स्वैच्छिक निर्णय लिया गया था। इस बीच पॉलिश हीरे का बाजार मजबूत हुआ। अगर फिर से हीरे की कमी होती है, अाैर पॉलिश हीरे के दाम बढ़ जाते हैं तो सीधा हीरा उद्योग को फायदा पहुंचेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment