header ads

कार पलटने से 5 घायल, शादी में शामिल होने वडोदरा जा रहा था परिवार

भरूच जिले के जंबूसर तालुका के मदाफर गांव का परिवार वडोदरा में आयोजित एक शादी समारोह के लिए निकले थे। परिवार की इको कार जब देवकुई गांव के पास पहुंची तभी सामने से आने वाली कार को बचाने के लिए इको कार को साइड में लिया और अचानक स्टिअरिंग से संतुलन खो जाने के बाद इको कार रोड के नीचे उतरकर पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार 8 लोगों में से 5 लोग घायल हो गए है। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सूचना पाते ही जंबूसर पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची।

मदाफर गांव के इको कार चालक हनिप रहीम अमीर ने बताया कि वे मदाफर गांव से वडोदरा में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। लेकिन अचानक सामने से आने वाली कार से बचने के लिए उन्होंने अपनी कार साइड में ली थी जिससे उनकी कार पलट गई और हादसा हो गया। जबकि हादसे के बाद सामने से आने वाली कारचालक फरार हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 injured due to car overturning, family going to Vadodara to attend marriage


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget