ध्रांगध्रा तालुका के गुजरवदी गांव से लावारीस और बीमार गाय को लाकर वढवाण गौतम बुद्ध आश्रम में रखा गया था। जिसमें से एक गाय की मौत हो जाने के बाद उसका पीएम किया गया था।
पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गाय के पेट में 11 लोहे की कील, 6 स्टेपलर कीपीन और 53 किलो प्लास्टिक निकला है। इसके अलावा गाय प्रेगनेंट होने के कारण उसके पेट से मृत हालत में बछड़ा भी निकला है।
वढवाण स्थित गौतम बुद्ध गौसेवा आश्रम और मोरी मौर्य सम्राट अशोक गौशाला में ध्रांगध्रा के गुजरवदी गांव से बीमार गाय को लाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज भी किया था लेकिन गाय की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक गाय का पीएम कराने के बाद उसके पेट से 53 किलो प्लास्टिक सहित अन्य सामान निकला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment