header ads

पत्नी बोली- तुम्हारा साढ़ू बिल्डर है, ज्यादा पैसे कमाता है तुम क्या करते हो, इस पर पति बाइक चुराने लगा

पत्नी के तंज कसने पर एक डायमंड वर्कर बाइक चोर बन गया। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने आरोपी को वराछा हीराबाग सर्किल से चोरी की बाइक के साथ पकड़ा और 30 बाइक बरामद की। पूछताछ में 37 वर्षीय आरोपी बलवंत वल्लभ चौहान ने बताया कि उसका साढू बिल्डर है और वह हीरा घिसता है। उसकी पत्नी हमेशा उसे कहती थी कि तुम्हारा साढू ज्यादा पैसे कमाता है तुम क्या करते हो।

इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। बलवंत मोटा वराछा के उत्राणगाम स्थित गोपाल कृष्णा अपार्टमेंट में रहता है। वह पहले हीरा कारखाने में नौकरी करता था। उसी दौरान 2017 में पहली बाइक चोरी की थी। उसके बाद से वह बाइक चुरा रहा था, लेकिन बेच नहीं पा रहा था।

लंच टाइम में रत्न कलाकारों की पार्किंग से मास्टर की से चुरा लेता था बाइक

दोपहर के समय हीरा कारखानों में काम करने वाले कारीगर खाना खाने के बाद कारखाने में चले जाते हैं। उसी दौरान रत्नकलाकारों की पार्किंग से डुप्लीकेट चाबी से लॉक खोलकर बाइक चोरी कर लेता था।

इसके अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से भी कई बाइकें चोरी करने की बात आरोपी वलबंत चौहान ने कबूल की है। उसने अब तक कापोद्रा से 8, वराछा से 11, अमरोली से 2, कतारगाम से 7 और महिधरपुरा- सचिन से 1-1 बाइक चोरी की है। चोरी की गईं बाइक उत्राण ओवरब्रिज की खाली जगह में रखी थीं।

बाइक की आरसी बुक और अन्य दस्तावेज नहीं होने से कोई खरीदने को तैयार नहीं था। आरोपी ने सभी बाइक को कबाड़ में बेचने का फैसला किया था।

दो केस में वांटेड

पहले भावनगर पुलिस ने भी पकड़ा था

बलवंत ने चोरी की दो बाइक पहले भावनगर में अपने मामा के बेटे कानजी मकवाणा को बेची थी। भावनगर पुलिस ने कानजी को बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में बलवंत का नाम आया था। दोनों बाइक वराछा और अमरोली थाना क्षेत्र से चुराई थी। वराछा और अमरोली पुलिस ने वलबंत को वांटेड घोषित किया हुआ था।

ऐसे करता था चोरी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक हीरा कारखाने में नौकरी करता है। नौकरी से दोपहर को खाना खाने के लिए घर जाने के लिए निकलता था। उसी समय हीरा के कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों की पार्किंग में खड़ी बाइक को चुराता था। आरोपी मास्टर की से बाइक का लॉक खोल लेता था और उसे लेकर भाग जाता था। आरोपी के पास मात्र स्प्लेंडर बाइक की मास्टर की थी, इसलिए वह स्प्लेंडर बाइक की ही चोरी करता था।

ऐसे पकड़ा गया

आरोपी बलवंत बाइक चुराकर खड़ी करता जा रहा था। कई बाइक की आरसी बुक व अन्य दस्तावेज नहीं थे, इसलिए खरीदार नहीं मिल रहे थे। उसने बाइक उत्राण स्थित तापी ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी की थी। बाइक पर धूल चढ़ चुकी थी। कई महीने से वहां इतनी बाइक खड़ी होने से एक व्यक्ति को शक हुआ। उसने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

और आरोपियों के शामिल होने का शक

इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि कहीं उसने और भी बाइक की चोरी तो नहीं की है। वह कितने साल से चोरी कर रहा है। इसके अलावा आरोपी के साथ इस अपराध में और कोई शामिल तो नहीं है। बरामद की गई एक बाइक की कीमत ₹653000 है। क्राइम ब्रांच इस मामले में आरोपी से और जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife said- Your brother-in-law is a builder, earns more money, what you do, husband steals bike on this


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget