गुजरात में अब बुलेट ट्रेन का पूरा रूट लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) बनाएगी। सोमवार को सी-6 पैकेज यानी अहमदाबाद से वडोदरा तक के 88 किमी रूट का 7289 करोड़ रुपए का ठेका भी एल एंड टी ने हासिल कर लिया। सी-6 पैकेज के फाइनेंशियल बिड में टाटा प्रोजेक्ट-जे कुमार इंफ़्रा लिमिटेड, ऍफ़कॉन-इरकॉन इंटरनेशनल और जेएमसी प्रोजेक्ट और एलएंडटी शामिल थीं।
इनमें एलएंडटी लोवेस्ट बिडर के रूप में सामने अाई। इससे पहले देश की पहली 508 किमी अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना के सी-4 पैकेज के वडोदरा-सूरत-वापी के 237 किमी रूट का 24985 करोड़ का ठेका भी एलएंडटी ने हासिल किया था। सी-4 और सी-6 पैकेज को मिलाकर अब यह देश का सबसे बड़ा इंफ्रा प्रोजेक्ट बन गया है। इस परियोजना को जापान की जीका फाइनेंस कर रही है।
सी-6 पैकेज में ये काम होंगे
एलएंडटी ने आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सी-6 पैकेज में वडोदरा से अहमदाबाद के बीच सिविल वर्क का डिजाइन कंस्ट्रक्शन, हाई स्पीड डबल लाइन (87.5), 25 क्रासिंग ब्रिज, 96.5 किमी पैरेलेल ब्रिज, मेंटेनेंस डिपो, सहित अन्य इंजीनियरिंग काम करने हैं। पैकेज सी-4 में परियोजना का 237 किमी का 46.66% हिस्सा है।
इस हिस्से में सिविल और बिल्डिंग वर्क्स की डिजाइन और निर्माण, डबल लाइन ब्रिज, मेन्टेनेंस डिपो (सूरत), टनल, स्टेशन (वापी, बिलिमोरा, सूरत और भरूच) का काम किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment