header ads

कनाडा से आई बेटी को मुंबई से लेकर आ रहे पिता पुत्र की कार टैंकर से भिड़ी, दोनों की मौत, बेटी बची

कनाडा से लौट रही बेटी को लेने के लिए सूरत से बिल्डर अपने बेटे के साथ मुंबई गए थे। एयरपोर्ट से बेटी को लेकर सूरत लौट रहे थे। सोमवार सुबह 5 बजे गुजरात-महाराष्ट्र सीमा से पहले चारोटी के पास उनकी कार आगे चल रहे टैंकर से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बेटी और ड्राइवर हादसे में बच गए।

पिपलोद के राजहंस सिनेमा के पीछे स्थित तिरूपति नगर निवासी राजीव रजनीकांत पाजियावाला (52) कंस्ट्रक्शन व्यवसाय के साथ जुड़े थे। उनकी बेटी निधि कनाडा से सूरत आ रही थी। रविवार रात निधि मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। निधि को लेने के लिए राजीव पाजियावाला और उनका बेटा हर्षल (20) रविवार को ही निकले थे।

रास्ते मे वापी में राजीव अपने बहन के घर भी गए थे। वहां से कैब में मुंबई एयरपोर्ट गए। रात करीब 2.30 बजे बेटी निधि को लेकर सूरत के लिए निकले थे। सुबह करीब 5 बजे चारोटी के पास कार आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हर्षल और राजीव की मौत हो गई। निधि और ड्राइवर को मामूली चोट आई थी।

हादसे में कार का ड्राइवर भी बच गया
हादसे के समय निधि, हर्षल और राजीव सो रहे थे। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि आगे चल रहे टैंकर का टायर अचानक फटा और वह खड़ा हो गया। इससे कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। इसकी वजह से हासदा हो गया। राजीव के चचेरेभाई सुकेत ने बताया कि हर्षल ने बीएससी आईटी की है। निधि कनाडा में रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget