header ads

रांदेर, जहांगीरपुरा, सिटीलाइट; कापोद्रा व सरथाणा में नई सोसाइटियों को 9 माह से 300 बिजली कनेक्शन नहीं दे पाई डीजीवीसीएल

डीजीवीसीएल रांदेर, जहांगीरपुरा, सिटीलाइट, कापोद्रा और सरथाणा में नई बनी सोसाइटियों और इमारतों में आठ महीने में भी कनेक्शन नहीं दे पाई है। उसे लगभग 300 कनेक्शन देने हैं। कनेक्शन नहीं मिलने से इन सोसाइटियों में अंधेरा छाया है और इसलिए लोग रहने नहीं आ रहे हैं। डीजीवीसीएल का कहना है कि कनेक्शन देने के लिए ट्रांसफॉर्मर मंगाने थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मंगा नहीं पाए।

1 जून से अनलॉक होने के बाद भी अभी तक ये सोसाइटियां और इमारतें बिजली कनेक्शन के लिए नए ट्रांसफार्मर और खंभे का इंतजार कर रही हैं। डीजीवीसीएल का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर मिलने के बाद ही बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे।
डीजीवीसीएल अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण नए ट्रांसफार्मर पूरी तरह से अब तक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह से यह समस्या है। इसके लिए वडोदरा से नए ट्रांसफार्मर मंगाए जा रहे हैं, जो आगामी कुछ दिनों में आ जाएंगे. ट्रांसफॉर्मर आने के बाद सभी पेंडिंग कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

अब तक वडोदरा से ट्रांसफॉर्मर नहीं ला पाए

डिजीवीसीएल के अनुसार शहर के जिन क्षेत्रों में नए बिजली कनेक्शन पेंडिंग हैं उनमंे रांदेर, जहांगीरपुरा, सिटीलाइट, कापोद्रा और सरथाणा शामिल हैं। 300 से ज्यादा कनेक्शन पेंडिंग हैं। इनमें अधिकतर नवनिर्मित सोसाइटियां हैं जो हैं। कई जगह ट्रांसफाॅर्मर तो पहुंचे हैं, लेकिन नए बिजली के खंभे नहीं उपलब्ध हो सके हैं।

इससे ट्रांसफाॅर्मर से बिजली के वायर उन जगहों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जहां जरूरत है। संबंधित इलाकों के लोगों ने कई बार इसके लिए बिजली विभाग से आवेदन भी किया, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

इमारत, रो-हाउस भी शामिल | जिन क्षेत्रों में नए बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है वहां नए इमारतें और कई रो हाउस बने हैं। इनमें बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाने से अभी तक लोग रहने भी नहीं आ पा रहे हैं। यहां अप्रैल-मई में ही बिजली कनेक्शन देने की योजना थी।

लेकिन लॉकडाउन लगते ही ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी अपने-अपने गांव चले गए। इससे काम लंबे समय तक प्रभावित रहा। कनेक्शन देने में भी देरी हो गई है। प्रत्येक क्षेत्र में 70 से 80 की संख्या में बिजली कनेक्शन पेंडिंग है।

अगले महीने तक उपलब्ध होंगे ट्रांसफाॅर्मर| डीजीवीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नए ट्रांसफाॅर्मर आने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा नए बिजली के खंभे भी मांगा लिए गए हैं। जैसे ही पर्याप्त मात्रा में इसकी उपलब्धता हो जाएगी, पेंडिंग कनेक्शन को देने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी की सूची तैयार है। लगभग एक महीने में ये पूरे कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

वराछा में गैस कनेक्शन भी पेंडिंग
वराछा के पांच हजार से अधिक फ्लैट बनकर तैयार हैं, जो अभी तक गैस कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात गैस लिमिटेड की ओर से बताया गया था कि लॉकडाउन से उसके स्पेशलिस्ट कर्मचारी अपने-अपने गांव चले गए थे। इससे इसका काम पेंडिंग हो गया।

हालांकि अब नवंबर में गैस कनेक्शन देने का काम शुरू हो गया है। इसी तरह से डीजीवीसीएल के बिजली कनेक्शन पर भी लॉकडाउन का असर दिखा है। इससे तीन सौ से ज्यादा कनेक्शन पेंडिंग हैं, जिसे एक महीने में देेने का दावा किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब तक वडोदरा से ट्रांसफॉर्मर नहीं ला पाए


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget