header ads

देश में लव जिहाद का फैलाया जा रहा है षड्यंत्र

ग्राम होदड़िया में हुई लव जिहाद की घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कृषि उपज मंडी से पुलिस थाने तक रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त कर थाने पर धरना प्रदर्शन किया। ग्राम में 1 नवंबर को रात करीब 3 बजे शाहरुख पिता रसीद खान जाति मुसलमान गांव की ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया था। गांव की एक अन्य महिला को भी उसके दो बच्चों सहित लेकर गया है। इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच ने लड़की के परिवार के साथ थाना प्रांगण में धरना दिया। जिलाध्यक्ष मनोज जैन व जिला महामंत्री निलेश वर्मा ने कहा स्थानीय पुलिस ने 2 दिन बाद तक प्रकरण दर्ज नहीं किया। उन्होंने लव जिहाद करने वालों का बचाव करने का आरोप लगाया। पुलिस प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो मंच जिले के प्रत्येक थाने पर चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान समीर माहुले, आकाश शिंदे, विवेक परिहार, सुरेश ठाकुर, राहुल नायक, तिलोक राठौर, अपूर्व अरझरे, सोनू जाट, गोलू दांगी, दीपांशु राठोड़, हेमंत सोनी सहित ग्राम होदड़िया के ग्रामीणजन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Conspiracy of love jihad is being spread in the country


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget