header ads

आवक के हिसाब से 90 प्रतिशत तोला जाए कपास

कृषि उपज मंडी में आवक के हिसाब से किसानों से कपास की 90 प्रतिशत प्रतिदिन खरीदी किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सीसीआई कपास खरीदी अधिकारी को आवेदन सौंपा।
पदाधिकारियों ने बताया कलेक्टर के आदेशानुसार क्षेत्र के किसानों ने अपने कपास की खरीदी के लिए पंजीयन कराए है। लेकिन किसानों का कपास सीसीआई द्वारा कम खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों का जो पंजीयन वाला कपास है वह नहीं तुला पा रहा है। किसान संघ ने मांग करते हुए कहा आवक के हिसाब से 90 प्रतिशत कपास तोला जाए। जिससे पंजीकृत किसानों का कपास पूर्ण से निश्चित समय में तुलवा सकें। मांगे पूरी ना होने पर भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा। इस दौरान मांगीलाल खाटरिया, आनंदराम, दशरथ, केशरीलाल, लोकेंद्र, मंशाराम व अन्य मौजूद थे।

इधर... रबी फसल के लिए किसानों को चने के बीज का किया वितरण

बेड़िया | मंगलवार को कृषि विभाग ने मिर्च मंडी प्रांगण में किसानों को रबी फसल बुआई के लिए चना बीज का वितरण किया। विधायक सचिन बिरला ने पूजा-अर्चना कर किसानों को बीज वितरित किए। कृषि विस्तार अधिकारी बीएस सेंगर ने बताया क्षेत्र के 40 गांवों के किसानों को 30 किलो के 334 बेग वितरण किए। इसमें एक किसान को अधिकतम 5 बेग चना 1980 रुपए बेग के मान से दिए। इसमें से 50 प्रतिशत सब्सिडी 990 रुपए प्रति बेग के मान से वापस किसान के खाते में जमा होगी। बीज वितरण का कार्य लगातार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90 percent cotton should be weighed according to the arrival


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget