header ads

बिजली के पोल से बस टकराई, जनहानि नहीं

सोमवार-मंगलकार की रात को तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ट्रेंगल चौराहे पर स्थित हाईटेंशन लाइन वाले बिजली पोल से टकरा गई। इसके कारण पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कारण रात को नगर अंधेरे में डूब गया। लोग घंटों तक परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार बस क्रमांक (एमपी 30 पी 9057) इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। टेंगल चौराहे पर बस चालक ने गलत मार्ग पर बस डाल दी। तेज रफ्तार के कारण पोल से टकरा गया। पोल व बस क्षतिग्रस्त हो गई। कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली कंपनी के एई रवि शुक्ला ने बताया रात को बस की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बिजली सप्लाय प्रभावित हुआ। वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली चालू की। सुबह से मार्ग को डायवर्ट कर नया पोल लगाने की कार्रवाई शुरू की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The bus hit the electric pole, no loss of life


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget