header ads

मंडी गेट बंद कर रोकी नीलामी, समझाइश के बाद फिर से शुरू हुई

कृषि उपज मंडी में भाव को लेकर किसानों व सीसीआई अधिकारियों के बीच प्रतिदिन विवाद हो रहा है। तीन दिन की छुट्‌टी के बाद सोमवार को मंडी शुरू हुई थी। उसी दिन कपास के भाव को लेकर किसानों व अधिकारियों के बीच भाव को लेकर विवाद हुआ। नायब तहसीलदार विजेंद्र कटारे ने किसानों से बात कर नीलामी शुरू कराई। मंगलवार को सुबह मंडी में नीलामी शुरू होने पर पहली गाड़ी सीसीआई ने लेने से इनकार करते हुए कपास की गुणवत्ता हमारे अनुरूप नहीं है। इस बात को लेकर किसानों ने हंगामा किया। सीसीआई अधिकारी गीत जैन से विवाद हुआ। किसानों ने कहा- व्यापारियों का हल्का माल लिया जाता है लेकिन किसानों का नहीं। किसानों ने कहा कपास का नमूना जिन में रखे कपास से मिलान करें। जिस पर अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। किसानों ने कहा क्षेत्र में बारिश के कारण कपास की गुणवत्ता में थोड़ी कमी आई है। किसान भरत यादव व गौरीशंकर पाटीदार ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया और वहीं बैठ गए। किसानों से सीसीआई अधिकारी जैन व मंडी सचिव अनिल उजले ने चर्चा कर कहा सीसीआई सिर्फ अच्छी गुणवत्ता वाला कपास ही लेगी। हल्का कपास सीसीआई लेने के लिए बाध्य नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandi gate closed and auction started again after discussion


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget