header ads

अप्रैल के बाद अस्पताल में मरीजों से पंजीयन शुल्क की वसूली शुरू

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद शासन ने सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों से पंजीयन शुल्क नहीं वसूलने के आदेश दिए थे ताकि मरीज सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए पहुंचे। 5 अप्रैल 2020 को जारी इस आदेश के बाद पंजीयन शुल्क नहीं लिया जा रहा था। लेकिन अब फिर वसूली शुरू की गई है। जबकि कोरोना का प्रभाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। एक सप्ताह से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों से 10 रुपए पंजीयन शुल्क लिया जा रहा है। सामान्य दिनों में रोजाना 300 से अधिक अस्पताल पहुंचते थे। वर्तमान में दिनभर में 150 मरीज भी नहीं पहुंच रहे हैं। नगर के राजेश चौहान ने कहा अस्पताल में संसाधनों की भी कमी है। प्रसूताओं को संसाधन नहीं होने की बात कहकर खरगोन रैफर किया जा रहा है। प्रबंधन पहले सुविधाएं व संसाधन जुटाए फिर पंजीयन शुल्क की वसूली करें। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी यह वसूली नहीं की जानी चाहिए।

इधर... आदेश आने के पहले से वसूली शुरू
झिरन्या | सरकारी अस्पताल में ओपीडी व आईपीडी शुल्क वसूली को लेकर आदेश आने के पहले से ही मरीजों से राशि ली जा रही है। जबकि आदिवासी अंचल के कई अस्पताल समय पर खुलते ही नहीं है। यहां भी 5 अप्रैल से पंजीयन शुल्क नहीं लेने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी मरीजों से रोगी कल्याण समिति ने राशि वसूली की। भांगड़ा रामसिंह, सीमा, ज्योति, धरमू आदि ने बताया 15 दिन पहले भी उनसे पर्ची के नाम पर 5 व 20 रुपए लिए। बीएमओ का कहना है शासन के आदेश पर ही शुल्क लिया जा रहा है। हेलापड़ावा व रायलबेड़ा के अस्पताल में स्टॉफ की कमी है। व्यवस्था की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget