header ads

माकड़खेड़ा के दूधवाले को डिजिटल लेनदेन पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने डिजिटल अवाॅर्ड का वर्चुअल कार्यक्रम शनिवार को गुजरात के आणंद में आयोजित किया। इसमें ऐसे किसानों को प्रोत्साहित किया गया, जो डिजिटल लेन-देन में आगे हैं। सहकारी दुग्ध संघ के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक पांडेय ने बताया कि पूरे देश के 30 किसानों को पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रदेश के 2 किसानों में जिले की कसरावद तहसील के माकड़खेड़ा निवासी भुवानीराम वर्मा भी शामिल हैं।
श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम रखा गया। भुवानीराम लघु किसान है, जो पिछले 20 सालों से सहकारी डेयरी मंडलेश्वर के सक्रिय सदस्य हैं। उनकी 2.25 बीघा खेती है। साथ में दूध का व्यवसाय भी करते हैं। वे रोज 25 लीटर दूध उत्पादन कर रहे हैं। लेकिन सारा लेनदेन डिजिटल करते हैं। नियमित उपभोक्ताओं से भी मासिक भुगतान डिजिटल ही कराते हैं। डेयरी व नियमित उपभोक्ताओं से मिलने वाली राशि बैंक जमा कर रहे हैं। उनकी जमा पूंजी से बैंक उन्हें ऋण देने को तत्पर तैयार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget