header ads

पलेवा का पानी नहीं मिलने से गुस्साए किसन, सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने दाे घंटे किया विराेध प्रदर्शन

अजनई उपनहर से पलेवा का पानी नहीं मिलने से नाराज दर्जनाें किसानाें ने साेमवार काे विराेध प्रर्दशन किया। किसानाें ने हंडिया नहर संभाग कार्यालय में एकत्रित हाेकर विराेध जताया और जमकर नारे बाजी की। गुस्साए किसान साेमवार दाेपहर करीब 12 बजे ब्लाॅक मुख्यालय के सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे। करीब 60 किसानाें ने कार्यालय के सामने बैठकर लगभग 2 घंटे विराेध प्रदर्शन किया।

इस दाैरान सिंचाई विभाग का काेई भी जवाबदार अधिकारी किसानाें के बीच नहीं पहुंचा। बताया गया सभी फील्ड पर गए हुए हैं। इसके बाद सभी किसान तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां नायब तहसीलदार संदीप गाैर काे ज्ञापन देकर समस्या बताई। नायब तहसीलदार ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए किसानों के सामने ही सिंचाई विभाग के हंडिया नहर संभाग के कार्यपालन यंत्री काे समस्या बताई। किसानाें ने कहा कि दूसरी नहराें में पानी आने से किसान पलेवा कर रहे हैं। वहीं अजनई नहर में अब तक पानी नहीं पहुंचा है।

बाजनिया से आगे नहीं बढ़ रहा पानी, किसान परेशान

काथड़ी के किसान सरदार सिंह पटेल ने बताया उनके व अन्य किसानाें के खेतों में अजनई उपनहर से पलेवा का पानी पहुंचता है। इस उपनहर से गोदड़ी, नयागांव, गाड़ामोड़, कुहीग्वाड़ी, तजपुरा, छीपानेर, लछाेरा, शमशाबाद, भवरास, काथड़ी सहित अन्य गांवों में अब तक पलेवा शुरू नहीं हाे सका है। किसानाें ने कहा उपनहर में बाजनिया से आगे पानी नहीं पहुंचा है। एक अन्य किसान तुलाराम सांखला ने बताया बाजनिया से आगे पानी नहीं पहंुचने का कारण नहर में कई जगह बड़े-बड़े हेडअप बने हाेना है। कई किसानाें ने नियम विरुद्ध हेडअप बना लिए हैं, जिन्हें सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं ताेड़ रहे हैं।

मैं खुद नहर पर पहुंच रहा हूं। सभी किसानाें काे पानी मिलेगा। पानी का जितना गेज है उतना ही रहेगा। हम किसी किसान को परेशान नहीं करना चाहते।

-एसके भीमटे, कार्यपालन यंत्री, हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी

सीमेंट-कांक्रीट की नहर हाेने के बाद गड़बड़ाया लेवल

किसान आनंद सावनेर निवासी काथड़ी ने बताया अजनई शाखा का गेज 110 क्यूसेक है। हाल ही में नहर का सुधार हुआ था। अजनई उपशाखा के हेड से लेकर 3 आर माइनर तक सीमेंट क्रांकीट करने के बाद पानी के लेवल में परेशानी आ रही है। अजनई उपनहर से सिंचाई का कुल रकबा 7607 हेक्टेयर है। इनमें बाजनिया में 2274, गोदड़ी 1923, छीपानेर में 1721 और भवरास में 1689 हेक्टेयर रकबा है।

किसानाें ने नहर में ताेड़े 6 अवैध हेडअप

किसानाें के विराेध के बाद अजनई उपनहर में बने करीब 6 अवैध हेडअप ताेड़े गए। सिंचाई विभाग के कर्मचारियाें व किसानाें ने नहर के ठंडे पानी में उतरकर हेडअप ताेड़े। इसके बाद नहर में तेजी से आगे की तरफ पानी बढ़ने लगा, जिसके बाद किसानाें काे पानी मिलने की आस जगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kisans angry over not getting Palewa water, protesting against the Irrigation Department office for two hours


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget