जिले की नहराें में 48 घंटे की ओसराबंदी लागू की है। विभागीय अधिकारी गांवाें में मुनादी कराएं कि कब किस गांव में पानी आएगा। इससे किसानाें काे नहर में पानी आने की सूचना पहले से मिल सकें। यह निर्देश साेमवार काे कलेक्टाेरेट में समयावधि की बैठक में कलेक्टर संजय गुप्ता ने दिए।
बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि पेंशन प्रकरणों का निराकरण शीघ्र किया जाएं। कार्यपालन यंत्री लाेक निर्माण विभाग के ईई काे मार्गाें की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। रेलिंग विहीन ब्रिज पर रेलिंग लगाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि रेलिंग विहीन पुलिया पर दुर्घटना हाेती है ताे इसकी जवाबदारी संबंधित अधिकारी की हाेगी।
खाद्य विभाग काे अगले सप्ताह तक पात्रता पर्ची का काम पूरा करने काे कहा। आधार सिडिंग का काम विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर पूरा करने काे कहा। वन अधिकार पट्टाें के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment