काेराेना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। सामाजकि संगठनाें के पदाधिकारी खुद भी सुरक्षित रहे और समाज के लाेगाें काे भी सुरक्षा के लिए मास्क व साेशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक करें। इसके लिए पदाधिकारी छाेटी-छाेटी बैठक कर जागरूकता अभियान चला सकते हैं।
संक्रमण काे फैलने से राेकना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बातें साेमवार काे जिला पंचायत में आयाेजित सामाजिक संगठनाें की बैठक में जिला पंचायत सीईओ रामकुमार शर्मा ने कहीं। उन्हाेंने कहा कि त्याेहार के दाैरान लाेग बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्राें में जाने से बचे।
मुंह पर मास्क व साेशल डिस्टेंसिंग का पालन ही काेराेना से बचाव का साधन है। इसे लाेग अपने हेविट में लाएं। वर्तमान में काेराेना मरीजाें की पहचान मुश्किल हाे गई है। लोगों को अपनी कांटेक्ट ट्रेसिंग खुद ही करना हाेगी। सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत सहित अन्य लक्षण नजर आने पर लाेग तत्काल जांच कराएं। समाज के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लाेगाें काे ऐहतियात बरतने के लिए जागरूक करें।
आने वाले समय में काेराेना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है : सीएमएचओ
सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि वायरस की शक्ति बढ़ रही है। चार-पांच महिनों के अध्यन से पता चला है कि आने वाले समय में काेराेना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। नए रोगियों में ज्यादा गंभीर लक्षण देखने को मिल सकते है। शहर और गांव दाेनाें क्षेत्राें में मरीज तेजी से बढ़ सकते हैं।
इससे बचाव के लिए मास्क, साेशल डिस्टेंसिंग व बार-बार हाथ धाेने की आदत काे अपनी राेजमर्रा की जीवन शैली में अपनाएं। एसडीएम श्यामेंद्र जायसवाल ने कहा कि बचाव के तीन उपाय, भीड़ से परहेज, बार-बार हाथ धाेएं और मास्क का उपयाेग लाेग अनिवार्य रुप से करें।
गर्भवती महिलाएं व बच्चाें में खतरा अधिक हाेता है
काेविड के नाेडल अधिकारी डाॅ. मनीष शर्मा ने कहा कि 60 से अधिक उम्र के बुजुर्ग, शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी रोग, टीवी, कैंसर, अस्थमा के मरीज व गर्भवती महिलाएं व बच्चाें के संक्रमित हाेने का खतरा अधिक हाेता है। उन्हें काेविड गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इस दाैरान जिला मीडिया अधिकारी आई तिग्गा, जिला आईईसी सलाहकार केके राजोरिया सहित अन्य माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment