header ads

थर्टी फर्स्ट मनाने गोवा गए 1074 यात्री, पाटिल और जरदोष ने ट्रेन रवाना किया

उधना से गोवा(मडगांव) के लिए ऑरिजिनेटिंग ट्रेन चलाई गई, जिससे कुल 1074 यात्री पहले ट्रिप में थर्टी फर्स्ट के लिए रवाना हुए। इस ट्रेन को उधना से सांसद सीआर पाटिल और दर्शना जरदोष ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन उधना से 30 दिसंबर और 1 जनवरी के दिन चलाई जा रही, जबकि गोवा से 31 दिसंबर और 2 जनवरी के दिन चलेगी।

इसमें कुल 22 कोच है। बुधवार को उधना से यह ट्रेन शाम 4 बजे रवाना हुई और गुरुवार सुबह 9.30 बजे मडगांव पहुंचेगी, जबकि मडगांव से यह ट्रेन दोपहर 31 दिसंबर को 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उधना पहुंचेगी। उधना से मडगांव की दूरी कुल 974 किमी है जिसे 17 घंटे में पूरी की जाएगी। यह ट्रेन एक महीने तक चलाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget