जांच एजेंसियों ने फर्जी बिलिंग घोटाले में आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है। 20 करोड़ के फर्जी बिलिंग मामले में सीजीएसटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। 100 करोड़ के फर्जी बिलिंग के अन्य एक केस में आरोपी जैद की जमानत अर्जी पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। डीजीजीआई ने पूरे घटनाक्रम में चेन्नई, मुंबई, दिल्ली समेत पोर्ट से सबूत जुटाए हैं।
आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपए के रिफंड लिए गए हैं। जांच का दायरा इमरान, सिद्धार्थ और पांडे तक पहुंच गया है। सीजीएसटी ने दस फर्जी कंपनियों के नाम से 19.93 करोड़ की आईटीसी लेने वाले आरोपी नाशीर कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी जैद की 60 कंपनियों की अभी जांच बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment