अमराेली में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार साल पहले वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थी। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, इससे चलने में तकलीफ हो रही थी। इससे परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए स्मीमेर अस्पताल में रवाना कर दिया।
जानकारी के अनुसार अमरोली, तारवाडी-छापरा भाठा में स्थित तपोवन अपार्टमेंट में रहने वाली 23 वर्षीय किरणबेन यादव गुरुवार शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि चार साल पहले वह सीढ़ी से नीचे गिर गई थी। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था, इससे चलने में तकलीफ हो रही थी। इलाज करवाने के बाद भी आराम नहीं हो रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment