मनपा शनिवार 2 जनवरी से वैक्सीन के ड्राय रन और 3 व 4 जनवरी को रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन और ऑब्जर्वेशन के लिए जगह तय करने की तैयारी कर रही है। इन तीन दिनों में मनपा वैक्सीनेशन के लिए मनपा वैक्सीनेशन के लिए पूर्व तैयारी कर कमियों को दूर करेगी। कुल 518 वैक्सीनेशन साइट पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा टीका लगवाने वाले व्यक्तियों का डेटा कम्युनिकेशन किया जाएगा। इसके लिए सबी जोन में एक-एक डेटा ऑफिसरों की नियुक्ति होगी। यही नहीं यह समूची प्रक्रिया पर कंट्रोल और मॉनिटरिंग को मुख्यालय के साथ संकलन के लिए वेसू में वार रूम बनाया जाएगा।
मनपा कमिश्नर बंछानिधि पाणी ने बताया कि कितने लोगों ने वैक्सीन ली इसका डेटा रखने के लिए हर जोन में एक डेटा ऑफिसर होगा जो मुख्यालय से संपर्क में रहेगा। क वैक्सीन के लिए समूची प्रक्रिया पर मॉनिटरिंग और कंट्रोल की व्यवस्था की गई है। तीनों तारीखों पर स्कूलों, अस्पतालों, हेल्थ सेंटरों में ड्राई रन की तैयारी के बाद ट्रेनिंग दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment