2600 करोड़ रुपए की लागत से खजोद ड्रीमसिटी प्रोजेक्ट के तहत आकार ले रहे सूरत डायमंड बुर्स का काम पूरा होने को है। इसके 11 में से 9 टावर तैयार हो चुके हैं। सितंबर में डायमंड बुर्स के कार्यरत होने की संभावना है। सूरत डायमंड बुर्स के मथुर सवाणी ने बताया कि आने वाले दिनों में पहली बार सूरत से रफ डायमंड की ट्रेडिंग होगी।
जीजेईपीसी के रीजनल चेयरमैन और चैंबर प्रमुख दिनेश नावडिया ने कहा कि बुर्स में 4200 से ज्यादा ऑफिस होंगे। एक ही जगह से पॉलिश्ड और रफ डायमंड की ट्रेडिंग की व्यवस्था होगी। डायट्रेड सेंटर के साथ रफ डायमंड की ट्रेडिंग हो सकेगी।
अनुमान है कि 1 से 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ डायमंड इंडस्ट्री के कारोबारियों को 2 से 2.5 लाख करोड़ की वार्षिक आय का अनुमान है। 3 महीने में ऑफिस धारकों को फर्निचर के काम के लिए कार्यालय आवंटित कर दिया जाएगा।फोटो: रितेश पटेल
5 मिनट में एंट्री गेट से ऑफिस पहुंच सकें ऐसी डिजाइन बनाई
1. बुर्स में सोलर पैनल, ट्रीटेड वाटर प्लांट, ऐसी डिजाइन कि किसी भी गेट से 5 मिनट में ऑफिस पहुंच सकते हैं।
2. बिजली की समस्या न हो इसके लिए बसबार लगाया गया है। राज्य में यह दूसरी जगह है जहां ये सुविधा होगा।
3. फ्लोर को नुकसान हो इसके लिए 16 एमएम टाइल्स के साथ डेस्टिनेशनल कंट्रोल लिफ्ट लगई गई है।
4. बुर्स का आंतरिक तापमान 5 डिग्री से कम रहे इसके लिए सबसे लंबी रेडियंट कुलंट लाइन है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment