header ads

यूनिवर्सिटी में 4 जनवरी से ऑफलाइन परीक्षा होगी, मास्क, सोशल डिस्टेंस जरूरी

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में कोरोनाकाल में ऑनलाइन परीक्षा लेने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। अब यूनिवर्सिटी ने ऑफलाइन परीक्षा की योजना बनाते हुए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।

यूनिवर्सिटी का तर्क है कि छात्र ऑनलाइन परीक्षा के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए ऑफलाइन परीक्षा का निर्णय लिया गया है। 4 जनवरी से एक्सटर्नल और रेगुलर छात्रों की परीक्षाएं होंगी। दक्षिण गुजरात के सभी कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। छात्रों के सेंटर की घोषणा भी कर दी गई है।

यूनिवर्सिटी की हर कोशिश बेकार रही
नर्मद यूनिवर्सिटी की ओर से कई बार ऑनलाइन परीक्षा लेने की कोशिश की गई, पर सफलता नहीं मिली। यूनिवर्सिटी ने ऐसा कोई एप्लीकेशन नहीं तैयार किया है, जिसकी मदद से छात्र मोबाइल, या कम्प्यूटर से परीक्षा दे सकें। वहीं, ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की सबसे बड़ी समस्या है।

जीटीयू: नहीं ले सकी ऑनलाइन परीक्षा
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने कोरोनाकाल में सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा लेने की योजना बनाई थी। इसके लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया था और अच्छी तरह से उसे जांचा-परखा भी था, पर अधिकांश छात्रों के पास लैपटॉप या कम्प्यूटर न होने से ऑनलाइन परीक्षा नहीं हो सकी। अब 1 जनवरी से जीटीयू में भी ऑफलाइन परीक्षा होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget