डीसीबी ने गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। आफिस टामेटा गिरोह के 10 बदमाशों को जेल में डालने के बाद गैंगस्टर लालू जालिम गिराेह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने लालू जालिम गिरोह के 11 बदमाशों के खिलाफ गुजरात कंट्रोल ऑफ टेररिज्म एंड ऑर्गनाइज्ड क्राइम (जीसीटीओसी) एक्ट-2015 के तहत केस दर्ज किया है।
बुधवार को सुबह डीसीबी ने शिवम उर्फ फेनिल उर्फ राजासिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत, नीलेश उर्फ मीयो पुत्र दिलीप अवचीते और जगदीश उर्फ भाऊ चोटली पुत्र करशन कंटारिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरोह के रवि उर्फ भानु शालिग्राम पुत्र सीताराम शिंदे और शैलेन्द्र उर्फ शाहरुख पुत्र कल्लन शर्मा लाजपोर जेल में बंद हैं। लालू जालिम समेत 6 बदमाश फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को 12 दिन की रिमांड पर लिया है।
लालू जालिम तीन बार पासा में जेल जा चुका है
अमित उर्फ लालू जालिम पुत्र महेंद्रसिंह राजपूत के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, अपहरण, रंगदारी के 94 केस दर्ज हैं। अमरोली थाने में 51, डीसीबी-7, कतारगाम- 9 और ग्रामीण में 27 केस दर्ज हैं। पिछले दस साल में लालू जालिम के खिलाफ सूरत में 39 मामले दर्ज हुए हैं।
लालू जालिम तीन बार पासा में जेल और एक बाद जिलाबदर हो चुका है। इसके अलावा नीलेश पासा के तहत जेल और तड़ीपार हो चुका है। आशीष 3 बार और निकुंज चौहान 2 बार पासा में जा चुके हैं। जगदीश, रवि और नयन बारोट भी तड़ीपार हो चुके हैं।
शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होगी
लोगों को कुछ भी परेशानी हो तो तुरंत पुलिस में शिकायत करें। 100 नंबर डायल करने, क्राइम ब्रांच अथवा सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर हर अापराधिक मामलों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
-अजय तोमर, पुलिस कमिश्नर, सूरत
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment