header ads

हीरे का कारखाना बंद कर फरार हो गया मालिक, 50 श्रमिकों को तनख्वाह नहीं दी

वराछा के मातावाड़ी में स्थित श्री शक्ति जेम्स के मालिक कारखाना बंद कर फरार हो गए। मालिक के फरार होने से कारखाने में काम कर रहे 50 श्रमिकों की तनख्वाह अटक गई है।

डायमंड वर्कर्स यूनियन ने पुलिस कमिश्नर, लेबर कमिश्नर और सूरत डायमंड एसोसिएशन को ज्ञापन देकर हीरा श्रमिकों को तनख्वाह दिलाने और मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

डायमंड वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रमेश जिलरिया और उपाध्यक्ष भावेश टांक ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण हीरा श्रमिकों की हालत पहले से ही खराब है, वहीं श्री शक्ति जेम्स के संचालक तनख्वाह दिए बगैर ही कारखाना बंद कर फरार हो गए। इससे हीरा श्रमिकों की हालत और खराब हो गई है।

डायमंड वर्कर्स यूनियन के भावेश टांक ने कहा कि हीरा श्रमिकों के वेतन को लेकर सूरत डायमंड एसोसिएशन द्वारा एक कमेटी बनाई गई है। जो हीरा श्रमिकों की समस्याओं पर काम करेगी। कमेटी श्री शक्ति जेम्स के संचालक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The owner of the diamond factory is absconding, 50 workers were not paid


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget