header ads

3000 के लेनदेन में युवक को पीटकर मार डाला, दो गिरफ्तार

नवसारी बाजार से भागल की ओर जाने वाले रास्ते वाडी फलिया के पास 3 हजार रुपए के लेनेदेन में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। महिधरपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार महिधरपुरा की मणियारा शेरी में स्थित पूजा अपार्टमेंट में रहने वाला सुधीर कुमार प्रवीण चंद्र पेरिस इवेन्ट मैनेजर है। आरोपी मोहम्मद अजीज अब्दुल रसीद शेख नानपुरा में फेब्रिकेशन का काम करता है। आरोपी शेख नासीर आमदिया फ्रिज की रिपेयरिंग करता है।

एक महीने पहले सुधीर कुमार ने मोहम्मद अजीज से लोहे का दरवाजा बनवाया था। सुधीर ने 3000 रुपए इसका पेमेंट नहीं चुकाया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होती थी। मंगलवार को सुधीर ने रुपए देने के लिए मोहम्मद अजीज और शेख नासीर को एयर इंडिया के पास बुलाया था।

एयर इंडिया के पास पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी। मोहम्मद अजीज और शेख नासीर ने पीट-पीटकर सुधीर की हत्या कर दी। सुधीर कुमार के बेटे देव ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Young man beaten to death in 3000 transactions, two arrested


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget