66 लाख रुपए एडवांस लेने के बाद यार्न न भेजकर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वेसू के नंदनवन अपार्टमेंट में रहने वाले प्रमोद कुमार महेश चंद्र जैन रिंग रोड पर स्थित आदर्श टेक्सटाइल मार्केट में कपड़े का कारोबार करते हैं।
वर्ष 2015 में उनकी पहचान आरोपी परिमल मूलचंद सक्कई और उनकी पत्नी बिनीता के साथ हुई थी। दोनों ने प्रमोद कुमार से कहा कि पांडेसरा में उनका लूम्स का कारखाना है। एडवांस पेमेंट देने पर बाजार भाव से 5 प्रतिशत कम रेट पर यार्न देने का वादा किया था।
प्रमोद कुमार ने दंपती पर विश्वास करते हुए 65.50 लाख रुपए एडवांस दिया था। दंपती ने कई दिनों तक यार्न नहीं भेजा तो प्रमोद कुमार रुपए वापस मांगने लगे। आरोपी ने नकद की वजाय चेक दिया था, जो खाते में जमा करने के बाद रिटर्न हाे गया। प्रमोद कुमार ने दोबारा पेमेंट मांगा तो आरोपी परिमल धमकी देने लगा। पुलिस ने एक महीने बाद महिला को गिरफ्तार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment