header ads

क्रेडिट कार्ड का वेरिफिकेशन करने ओटीपी नंबर दिया, 54 हजार कट गए

क्रेडिट कार्ड का वेरिफिकेशन करने का झांसा दे ओटीपी नंबर लेकर युवक के अकाउंट से 54 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और पांडेसरा, बमरोली रोड पर आशीष नगर में रहने वाला 36 वर्षीय लोकपति पुत्र मनताराम चौधरी पांडेसरा जीआईडीसी में लूम्स कारखाने में काम करता है।

गत 15 अक्टूबर को लोकपति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड का वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है, नहीं तो बंद हो जाएगा। लोकपति ने अज्ञात पर विश्वास करते हुए उसे बैंक की पूरी जानकारी और ओटीपी नंबर दे दिया।

आरोपी ठग ने 10 मिनट में उसके अकाउंट से 54590 रुपए दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। मोबाइल में रुपए कटने का मैसेज आने के बाद लोकपति ने पांडेसरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To verify credit card, gave OTP number, 54 thousand cut


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget