किशन को आशंका थी कि देवेन्द्र उसकी हत्या करने वाला है। किशन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर देवेन्द्र काे मार डाला। घटना पूणा के भैया नगर की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पूणा गांव में भैया नगर के पास स्थित विश्वकर्मा सोसाइटी में रहने वाला 30 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र विक्रम जावरे बेरोजगार था। पहले मिनरल वाटर की बोतल पहुंचाने का काम करता था।
वर्ष 2019 में दीवाली के बाद देवेन्द्र के भाई माणेकचंद्र उर्फ विकी का आरोपी किशन शंकर कनौजिया के साथ झगड़ा हुआ था। किशन ने माणेकचंद्र को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया था।
माणेकचंद्र ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर किशन और देवेन्द्र में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। 29 नवंबर को किशन ने देवेन्द्र को पीटा था। देवेन्द्र ने मारपीट के बारे में अपनी पत्नी नीता को बताया था।
देवेन्द्र ने नीता से कहा कि एक दिन किशन का खेल खत्म कर देना है।
सोमवार को देवेन्द्र घर से बाहर गया था। नीता ने रात में खाना खाने के लिए फोन किया तो जवाब दिया कि कुछ देर में आता हूं। कुछ देर बाद देवेन्द्र के दोस्त शिवम ने नीता को फोन करके बताया कि किशन कनौजिया और उसके भाई जयेश उर्फ जब्बो ने देवेन्द्र को चाकू मार दिया है।
उसे इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल में ले आया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। नीता ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, देर रात भागल में युवक की हत्या करने की जानकारी मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment