header ads

बाइक चुराकर मोबाइल छीनने वाले गिरोह के 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने बाइक चुराकर माेबाइल छीनने वाले गिराेह के 6 बदमाशाें काे गिरफ्तार कर 1.02 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी खुफिया सूचना मिली कि लिंबायत में कल्पना नगर सोसाइटी के पास बाइक चुराकर माेबाइल छीनने वाला गिरोह सक्रिय है।

क्राइम ब्रांच ने हेमंत गिरासे, हरेंद्र पाल, करन सोनवणे, अजय जीने, नीलेश चौधरी और नीलेश महाजन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 25 हजार रुपए कीमत की चोरी की बजाज पल्सर, 29 हजार रुपए की पेजर बाइक और 48 हजार रुपए कीमत के तीन मोबाइल समेत 1.02 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लिंबायत इलाके में दो बाइक चुराने के बाद उमरा, अठवा और डिंडोली में राहगीरों से मोबाइल छीनने की बात कबूल की है। आरोपियों के खिलाफ लिंबायत में 2, उमरा, अठवा और डिंडोली में एक-एक समेत 5 मामले दर्ज हुए। हरेंद्र पाल के खिलाफ डिंडोली में दो और नीलेश चौधरी के खिलाफ डिंडोली में मारपीट का मामला दर्ज है।

6.93 लाख डिविडंड का झांसा देकर युवक से 36 हजार की ठगी

सूरत. कापोद्रा के कलाकुंज सोसाइटी के पास स्वामी नारायण नगर विभाग-2 में रहने वाला बिपिन पुत्र राघव मांगुकिया कंस्ट्रक्शन का काम करता है। वर्ष 2014 मेें एक कंपनी में निवेश किया था। वर्ष 2019 में अंजली नामक युवती ने फोन करके कहा कि आपका निवेश पूरा हो गया है।

डिविडंड के रूप में 6.93 लाख की रकम मिलेगी। अंजली ने एक नंबर दिया। बिपिन ने उस नंबर पर फोन किया तो मनीषा नामक युवती ने टैक्स और सर्टिफिकेट के लिए 36 हजार जमा करने की बात की। रुपए जमा करने के बाद भी डिविडंड नहीं मिला तो शिकायत दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget