header ads

टर्म की अंतिम स्थाई समिति की बैठक में 736 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

महानगर पालिका का मौजूदा टर्म 14 दिसंबर को खत्म होने वाला है। इससे शनिवार रविवार में भी मनपा का काम चालू रहेगा। बैठकें शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को सुबह स्थाई समिति की बैठक के बाद दोपहर को सामान्य सभा हुई। स्थाई समिति की बैठक में 736 करोड़ के विकास कामों को मंजूर किया गया। अधिक काम मिलाकर कुल 166 काम पेश किए गए थे।

इनमें सिटी स्क्वायर, स्मीमेर में सुपर स्पेशलिटी मेडिकल सेवाएं, कामरेज चार रास्ता स्थित पीपीपी के तहत फुटओवर ब्रिज, पुराने साल के 28 काम, 31 दिसंबर तक रिटायर होने वाले मनपा के चिकित्सकों को 3 माह का एक्सटेंशन देने के काम को मंजूरी दी गई।

कमेटी की अंतिम बैठक में सभी डिवीजनल हेड, कार्यपालक इंजीनियर, असिस्टेंट कमिश्नर, मेडिकल ऑफिसर, स्मीमेर की टीम, टाउन प्लानिंग के अधिकारी, ब्रिज सेल, सिटी इंजीनियर सहित सभी अधिकारी आए। चेयरमैन अनिल गोपलानी ने कहा कि डिंडोली- गोडादरा में फ्लोरल गार्डन 2018 में सौंपा था। टेंडर काम में देरी हुई।

मेडिकल कॉलेज में 200 से 250 सीटें करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। फायर सिस्टम के इंस्पेक्शन चार्ज, एनओसी चार्ज की दरखास्त, तापी किनारे के 28 गांवों में ड्रेनेज के लिए 600 करोड़ मंजूर किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget