header ads

चार से ज्यादा इकट्‌ठा होने पर रोक, ड्रोन कैमरे से रहेगी नजर

कोरोना महामारी की वजह से इस बार थर्टी फर्स्ट का जश्न फीका ही रहेगा। इसके बावजूद जो लोग फार्म हाउस या शहर से दूर शराब-शबाब की पार्टी करने वाले हैं उनकी खैर नहीं रहेगी। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने विशेष एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके साथ ही भीड़ की निगरानी रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे से भी निगरानी करेगी।

पुलिस के अनुसार थर्टी फर्स्ट की नाइट में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। ताकि अगर किसी जगह भीड़ जमा हो तो वहां पुलिस जाकर कार्रवाई कर सके। इसके अलावा पुलिस द्वारा थर्टी फर्स्ट के एक दिन पहले से ही डुमस तथा समुद्र किनारे वाले विभिन्न पॉइंट पर चौकसी बढ़ाई जाएगी।

डुमस, सुवाली बीच बंद रहेंगे

पुलिस ने डुमस, सुवाली सहित अन्य बीच को बंद रखा है। पुलिस ने बताया कि डुमस बीच सुबह से बंद कर दिया जाएगा। बीच तथा कुवाडा तीन रस्ता पर बंदोबस्त किया जाएगा। साथ ही फार्म हाउस पर भी नजर रखी जाएगी।

लारियों पर भीड़ हुई तो कार्रवाई

सार्वजनिक स्थलों और खाने पीने की लारियों पर अगर भीड़ होती है तो पुलिस मनपा के साथ कार्रवाई करेगी। फुटपाथ पर भी नाश्ता करने वाले लोगों को बैठने नहीं दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने नशेड़ी ड्राइवरों की चेकिंग की जाएगी।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर करेंगे सख्ती

डीसीपी ट्रैफिक प्रशांत सुंबे ने बताया कि शहर के अलग-अलग स्पॉट पर सारे ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। हर रोज के मुकाबले ज्यादा वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा मॉल, सिनेमाघर या अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जाएगी।

रेलवे में भी सतर्कता बढ़ी

आरपीएफ, जीआरपी द्वारा सूरत और उधना स्टेशन पर थर्टी फर्स्ट पर विशेष निगरानी करने का फैसला लिया गया है। आरपीएसएफ के अतिरिक्त जवान बुलाए गए हैं। कोई शराब के साथ पकड़ा जाता है तो प्रोहिबिशन एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget