अहमदाबाद से दरभंगा के बीच सूरत होकर चलाई जाने वाली 05560 /67 अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस का सूरत से सफर खत्म कर दिया गया है। यह ट्रेन अब सूरत नहीं आएगी। रेलवे ने इसका मार्ग स्थाई रूप से बदलकर इसका रूट अब वडोदरा-रतलाम-नागदा कर दिया है। पश्चिम रेलवे द्वारा यह ट्रेन अभी कोरोना के कारण स्पेशल बनाकर चलाई जा रही है।
नए साल पर 8 जनवरी से इसका सूरत से सफर खत्म हो जाएगा। इसके आगामी ट्रिप विस्तारित किये जा रहे है जिससे अब 06660 अहमदाबाद-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 8 जनवरी से हर शुक्रवार को अहमदाबाद से रात 8.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 8.40 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में यह 05559 दरभंगा-अहमदाबाद ट्रेन हर बुधवार को दरभंगा से शाम 4.47 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 7.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment